फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wood cutter arrest in illegal wood cutting

पेड़ काटते एक लकड़कट्टा गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 14 Sep 2020 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
wood cutter arrest in illegal wood cutting
वन विभाग की गिरफ्त में लकड़कट्टा। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की पड़रिया बीट में गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम ने जंगल के अंदर सागौन का पेड़ काटते एक लकड़कट्टे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार हो गया। वन विभाग ने गिरफ्तार किए गए लकड़कट्टे का चालान काटने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे रेंजर भीरा राकेश बाबू वर्मा, डिप्टी रेंजर बाल कृष्ण पाल वन कर्मियों की टीम के साथ पड़रिया बीट में जंगल गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम को पल्हनापुर कंपार्टमेंट 8 में दो लोग सागौन का पेड़ काटते दिखाई पड़े। दोनों भागते इससे पहले टीम ने दौड़ाकर एक लकड़कट्टे को धर दबोचा, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए लकड़कट्टे के कब्जे से एक साइकिल और एक आरा बरामद हुआ। वन कर्मियों की पूछताछ में गिरफ्तार लकड़कट्टे ने अपना पता थाना भीरा क्षेत्र के महेशापुर गांव निवासी जसवंत बताया, जबकि फरार साथी का नाम त्रिकोलिया निवासी संदीप बताया गया। डीडी ने बताया कि गिरफ्तार लकड़कट्टे का वन अधिनियम के तहत चालान काट कर जेल भेज दिया गया है। फरार हुए लकड़कट्टे को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed