{"_id":"699c8f3fe975b4c8c305eacc","slug":"women-wrestlers-entered-the-arena-on-the-last-day-of-the-wrestling-competition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168993-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कुश्ती दंगल के अंतिम दिन अखाड़े में उतरीं महिला पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कुश्ती दंगल के अंतिम दिन अखाड़े में उतरीं महिला पहलवान
Mon, 23 Feb 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
रमियाबेहड़ में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दांव पेंच दिखाती महिला पहलवान। स्रोत:आयोजक
- फोटो : संवाद
रमियाबेहड़ (खीरी)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रमियाबेहड़ में आयोजित तीन दिवसीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को उत्साहपूर्ण समापन हो गया। अंतिम दिन महिला पहलवानों के अखाड़े में उतरने से दर्शकों में खासा रोमांच देखने को मिला।
समापन दिवस पर पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा और खंड विकास अधिकारी श्रद्धा गुप्ता ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबलों का शुभारंभ कराया। तीन दिनों में कुल 26 कुश्तियां कराई गईं। अंतिम दिन तीन महिला पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या के हनुमानगढ़ी अखाड़ा से जुड़े पहलवान बाबा उमाशंकर दास के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में प्रधान प्रतिनिधि बिलाल अहमद, गुरचरन दास, राकेश मोहन तिवारी, सरोज जायसवाल और सचिन राज की प्रमुख भूमिका रही।
विज्ञापन
दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत पड़ोसी देश नेपाल से आए करीब 40 पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे।