फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women were at the first day candidates

पहले दिन कम आईं महिला अभ्यर्थी

Mon, 12 Jan 2015 06:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Jan 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
Women were at the first day candidates
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के चौथे चरण की काउंसिलिंग में सोमवार से महिला अभ्यर्थियाें की काउंसिलिंग शुरू हो गई। महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के प्रथम दिन अपेक्षाकृत कम महिलाएं आईं प्रथम दिन लगभग 2500 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। महिलाओं की काउंसिलिंग में भी अव्यवस्थाएं रहीं।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चल रही चौथे चरण की काउंसिलिंग में सोमवार को महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। सोमवार को भी काउंसिलिंग के लिए 20 काउंटर संचालित किए गए। महिलाओं की काउंसिलिंग को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में महिला पुलिस की तैनाती की गई। सोमवार को भी यहां अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। सोमवार को यहां लगभग 2500 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। यहां महिला अभ्यर्थियों के प्रपत्र जमा कराए गए तथा शीट पर उनके हस्ताक्षर लिए गए।
विज्ञापन

बैठने को दरी तक नहीं मिली
काउंसिलिंग कराने आईं अभ्यर्थियों ने अपने प्रपत्र तैयार करने में खासी दिक्कतें हुईं। काउंसिलिंग परिसर में इन्हें बैठने को एक दरी तक नहीं मिली। तमाम अभ्यर्थियों ने जमीन में ही बैठकर अपने प्रपत्र तैयार किए। हालत यह रही इस फील्ड की सफाई भी नहीं कराई गई जिससे अभ्यर्थी गंदगी में ही बैठने को विवश हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed