फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women talk to the liquor shop

महिलाओं ने शराब की दुकान पर बोला धावा

Wed, 05 Apr 2017 02:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Apr 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
Women talk to the liquor shop
‌िवविराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बोतलें तोड़ीं शराबियों को खदेड़ा, कई पियक्कड़ भी चढ़े हत्थे 
एक युवक को बेलन से जमकर पीटा
हाईवे से हटाई गईं शराब की दुकानों के बाद खासतौर पर महिलाओं का गुस्सा शराब की दुाकानों पर फूट रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में मोहल्ला पटेलनगर की महिलाएं और पुरुष बेलन-डंडे आदि लेकर आवास विकास रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। इस दौरान कई पियकक्ड़ महिलाओं के हाथ लग गए। एक युवक की महिलाओं ने बेलन से जमकर पिटाई की। दुकान में रखीं शराब और बीयर की बोतलें तोड़फोड़ डाली। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी मुश्किल में महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने फिलहाल दुकान को बंद करा दिया है। 

आवास विकास कॉलोनी स्थित रेलवे क्रासिंग के पास अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान है। उसके पास में ही एक धार्मिक स्थल और बालिका डिग्री कॉलेज है। मंगलवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बड़ी संख्या में महिलाएं हाथ में बच्चे नहीं बिगडने देंगे, शराब यहां नहीं बिकने देंगे आदि स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर डंडों के साथ दुकान पर पहुंच गई। इस दौरान शराब पी रहे कुछ लोग महिलाओं के हाथ लग गए, जिनकी महिलाओं ने जमकर पिटाई की। इसमें शामिल एक युवक को बेलन से भी खूब पीटा। बेलन से पीटा गया युवक आईडी वाला पत्रकार बता रहा था। इसके बाद भीड़ ने दुकान में रखीं शराब और बीयर की बोतलें तोड़ दी और शराब के विरोध में नारेबाजी की। इसी बीच भीड़ में मौजूद कुछ लोग कई बोतलों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, सदर कोतवाल दीपक शुक्ल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और नहर पटरी पर जाम लगाए बैठी महिलाओं को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। महिलाओं ने दो टूक पुलिस से कहा कि वह किसी कीमत पर यहां पर शराब की बिक्री नहीं होने देंगी। पुलिस ने उन्हें आश्वस्त कर दुकान बंद करा दी है। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल ने बताया कि महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ की है। इस दौरान कुछ लोग शराब की बोतलें भी उठा ले गए। दुकान को बंद कराकर इसकी जानकारी आबकारी विभाग को दी गई है। उधर मोहल्ले वालों ने डीएम को पत्र भेजा है,----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed