फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women ran away after seeing a leopard sitting on the wall in Lakhimpur kheri

Video: शौच करने जा रही थीं महिलाएं, तभी दीवार पर दिखा कुछ ऐसा उल्टे पांव भागीं, इलाके में दहशत

Sun, 16 Jun 2024 02:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jun 2024 02:53 PM IST
सार

महेवागंज के मझरा फार्म में डेयरी कॉलोनी के पास तेंदुआ आने से दहशत फैल गई। शौच करने जा रहीं महिलाओं ने तेंदुए को दीवार पर बैठा देखा। इससे दहशत में आईं महिलाएं उल्टे पांव अपने घर भाग गईं और लोगों को तेंदुआ होने की जानकारी दी।  

विज्ञापन
Women ran away after seeing a leopard sitting on the wall in Lakhimpur kheri
दीवार पर बैठा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के महेवागंज के मझरा फार्म में बनी डेयरी कॉलोनी के पास शनिवार शाम दीवार पर तेंदुआ देखा गया, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो बना लिया। बाद में तेंदुए दीवार से कूदकर कहीं चला गया। इलाके में दहशत है। 

विज्ञापन


मझरा फार्म, इंदिरा मनोरंजन पार्क व आसपास क्षेत्र में करीब आठ माह से तेंदुआ घूम रहा है। वन विभाग सूचना के बावजूद भी चुप्पी साधे हुए है। करीब एक सप्ताह पूर्व मझरा फार्म गेट पर तेंदुआ देखे जाने से डेयरी कॉलोनी में रह रहे कर्मचारियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म में रहने वाले कर्मचारियों के घर शौचालय न होने के कारण शनिवार की शाम करीब छह बजे कुछ महिलाएं जंगल किनारे गईं। तभी कॉलोनी के पास बनी बाउंड्रीवाल पर तेंदुआ बैठा देख महिलाएं भागकर घर आ गईं और कॉलोनी के लोगों को दीवार पर तेंदुआ बैठा होने की जानकारी दी। 

कॉलोनी के लोगों में दहशत 
मौके पर पहुंचे लोगों ने दूर से तेंदुए का वीडियो बना लिया। डेयरी कॉलोनी के कर्मचारियों ने बताया कि हम लोगों के झोपड़ीनुमा घर बने हैं। शौचालय भी नहीं हैं। बच्चे व बड़े सभी लोग शौच करने जंगल को जाते हैं। कभी भी अनहोनी हो सकती है। तेंदुआ देखे जाने के बाद इलाके में दहशत बनी हुई है। 

मझरा फार्म के मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि तेंदुआ करीब नौ महीने से देखा जा रहा है। कई बार उन्होंने वन विभाग को पत्र लिखा है। दो दिन छुट्टी है। मंगलवार को फिर पत्र विभाग के पास भेज दूंगा।

शारदानगर के रेंजर अभय कुमार मल्ल ने कहा कि क्षेत्र में कई महीनों से तेंदुआ घूम रहा है। अभी तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। हमारी टीम नजर बनाए हुए है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed