फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women met the minister demanding removal of the liquor shop

Lakhimpur Kheri News: शराब की दुकान हटाने की मांग लेकर मंत्री से मिलीं महिलाएं

Sun, 07 Jun 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Women met the minister demanding removal of the liquor shop
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज में आबादी के बीच खोली गई देशी शराब की दुकान को लेकर महिलाओं ने ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री अजीत सिंह पाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि मांग के बावजूद शराब की दुकान का स्थान नहीं बदला गया है। उनका कहना है कि आबादी और मंदिर के पास दुकान संचालित होने से सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा तथा महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी होगी। उन्होंने दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाकर अन्य स्थान पर संचालित कराने की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने आबकारी विभाग की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि उन्होंने गांव और परिवारों के हित में शांतिपूर्ण विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन पर कबूतरी देवी, रूपवती, प्रेमवती, माधुरी, पूनम देवी, नीलम, लाजवंती, सावित्री देवी, आयशा बानो, सोमा, मायादेवी, दुर्गा समेत तीन दर्जन से अधिक महिलाओं के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed