फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's earrings were snatched from both her ears while riding a motorcycle

Lakhimpur Kheri News: चलती बाइक पर महिला के दोनों कान के कुंडल नोचे

Sun, 26 Jul 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Woman's earrings were snatched from both her ears while riding a motorcycle
उचौलिया। थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब छह बजे पति के साथ बाइक से जा रही महिला के दोनों कान के कुंडल बाइक सवार लुटेरा नोचकर भाग गया। पति ने पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव बनतारा निवासी देवेंद्र पत्नी विनीता के साथ बाइक से उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर मजरा बढ़ैया स्थित ससुराल जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मोहदियापुर से 74 चौराहे की ओर जाते समय पिपरहा ग्रंट के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने विनीता के दोनों कान के कुंडल नोच लिए।
विज्ञापन

विनीता ने बताया कि लुटेरा मोहदियापुर से उनका पीछा कर रहा था। पहले उसने साड़ी का पल्लू खींचा, फिर झपट्टा मारकर कुंडल नोच लिए। उचौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक और सीओ मोहम्मदी ने मौके पर पहुंचकर 74 चौराहे की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच-पड़ताल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

========
जानकारी होते ही घटनास्थल का मुआयना किया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed