{"_id":"67b5c94c2297df53b50f85ba","slug":"woman-wandering-with-her-son-in-search-of-her-husband-who-has-been-missing-for-ten-years-in-lakhimpur-kheri-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: दस साल से लापता पति की तलाश में बेटे को लेकर भटक रही महिला, जेठ ने घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: दस साल से लापता पति की तलाश में बेटे को लेकर भटक रही महिला, जेठ ने घर से निकाला
Wed, 19 Feb 2025 05:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Feb 2025 05:43 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में एक महिला का पति 10 साल से लापता है। उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। महिला का आरोप है कि उसके जेठ ने पति के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला और उसका बेटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के सूरत नगर गांव निवासी युवक करीब दस साल से लापता है। उसकी पत्नी अपने बेटे को लेकर उसकी तलाश में दर दर भटक रही है। महिला का आरोप है कि जेठ ने उसकी जमीन पर कब्जा करके उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
सिंगाही थाना क्षेत्र में सूरत नगर गांव निवासी रामदुलारी पत्नी कैलाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति कैलाश करीब दस वर्षों पूर्व अचानक लापता हो गया था। उस समय वह अपने मायके में थी। उसके जेठ नरेश ने बताया कि उसका पति कहीं चला गया है। सूचना पर वह अपने बच्चे को लेकर ससुराल पहुंची और पूछताछ की पर पति का पता नहीं चल सका। पीड़िता ने थाना सिंगाही में प्रार्थना पत्र दिया। पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: दो लड़की... चार लड़के, स्पा सेंटर से आ रही थी युवती की चीखने की आवाज; अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान
विज्ञापन
इसके बाद उसने उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इधर करीब दो वर्ष पूर्व जेठ नरेश और जेठानी गुड्डी ने रामदुलारी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके पति के नाम की जमीन पर भी जेठ नरेश ने कब्जा करके उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है।
पीड़िता अपने दस वर्षीय बच्चे सचिन को लेकर दर दर भटक रही है। पीड़िता रामदुलारी का आरोप है कि उसके जेठ ने ही उसके पति को जमीन के लिए गायब कराया है। एसओ अजीत कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली थी। गुमशुदगी भी लिखी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन