{"_id":"592c2d2a4f1c1bed1abda790","slug":"woman-trapped-in-engine-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन के पटे में फंसकर महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन के पटे में फंसकर महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो मूडा सवारान।
Updated Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मृतका के परिवार वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदेड़ गांव मे हुआ हादसा, घास काटने गई थी महिला
भदेड़ गांव में मवेशियों के लिए खेतों में घास काटने गई महिला इंजन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
कोतवाली गोला के गांव भदेड़ निवासी श्रीकेशन की पत्नी शारदा (45) सोमवार को मवेशियों के लिए घास काटने खेतों में गई थी। प्यास लगने पर वह गन्ने की सिंचाई के लिए भदेड़ निवासी रिंकू के खेत में लगे इंजन पर पानी पीने के लिए गई। पानी पीने के दौरान शारदा की साड़ी इंजन के पटे में फंस गई। जब तक खेत स्वामी इंजन बंद करने पहुंचा तब तक इंजन की व्हील ने कई चक्कर लगा दिए, जिससे शारदा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। मूड़ा सवारान पिकेट के दरोगा धर्मेंद्र यादव ने बताया की मृतका के परिवार वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
शारदा को खींच ले गई मौत
मृतका शारदा के पति श्रीकेशन ने बताया कि शारदा प्रतिदिन पानी लेकर ही खेतों में घास काटने जाती थी। सोमवार को भी वह पानी की बोतल साथ लेकर गई थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पता नहीं शारदा को क्या सूझी जो पानी पीने के लिए वह इंजन पर चली गई और पटे में फंसकर उसकी मौत हो गई।