{"_id":"a6820a1d8cf10c8b009a93b853e7a0c1","slug":"woman-s-death-the-son-and-grandson-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, बेटा और पोता झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, बेटा और पोता झुलसे
पलियाकलां/खजुरिया/संपूर्णानगर
Updated Fri, 22 May 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खजुरिया-संपूर्णानगर मार्ग के किनारे हो रहे विद्युतीकरण के दौरान पेड़ से बांधे गए तार में करंट उतर आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और पोता उसको बचाने के प्रयास में झुलस गए। इससे नाराज लोगों ने एक घंटे तक चक्काजाम किया। जो बाद में पुलिस के बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर खुला। बाद में पुलिस ने इस मामले में अधिशासी अधिकारी और अन्य बिजली कर्मियों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
खजुरिया-संपूर्णानगर मार्ग पर पहले पुरानी बिजली लाइन थी जो मार्ग के निर्माण के दौरान हटा दी गई और नए खंभे लगा कर विद्युतीकरण किया जाने लगा। लोगों का आरोप है कि शुक्रवार को इस कार्य में लगे कर्मियों ने यहां खंभे से जुड़ा हुआ एक तार पेड़ से बांध दिया। बाद में लापरवाही के चलते खंभे से जुड़े तार को मुख्य लाइन से जोड़ दिया गया। जिससे इस तार में करंट दौड़ने लगा। इसी दौरान सामने घर में रह रहीं दिलबास की 58 वर्षीय पत्नी शमशुननिशां तार की चपेट में आ गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर उनका बेटा 28 वर्षीय असलम और पोता इरफान पुत्र सलमान उनको बचाने आए और इसी प्रयास में दोनों झुलस गए, जबकि बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशिया, महामंत्री इश्तियाक खान के नेतृत्व में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खजुरिया-संपूर्णानगर मार्ग पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, साथ मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाए। सूचना पाते ही प्रभारी इंस्पेक्टर रामसागर राकेश मौके पर पहुंच गए और जाम लगाने वालों से वार्ता की। उन्होंने मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया, जिस पर एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया। दोनो जख्मी पलिया सीएचसी लाए गए हैं। इसी क्रम में मृतका के पुत्र कलाम की तहरीर पर पुलिस ने अधिशासी अधिकारी और अन्य विद्युत विभाग कर्मियों के खिलाफ 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेई ने कहा, हमारी नहीं कार्यदायी संस्था की है लापरवाही
पलियाकलां। संपूर्णानगर जेई नागेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि यह कार्य राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत हो रहा है और इसे एल एंड टीसी कंपनी करा रही है और उसी के कर्मी लगे हुए हैं उन्होंने बगैर शट् डाउन लिए कार्य शुरू करा दिया और फिर इस तार में कहीं से घरेलू लाइन का तार टच हो गया, जिससे नई लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। घरेलू लाइन में ओसीबी कार्य नहीं करती है अगर 11 हजार वोल्ट लाइन से यह हादसा होता तो ओसीबी ट्रिप कर जाती।