{"_id":"657c9600009fd383f504e4b9","slug":"woman-injured-in-tiger-attack-in-mailani-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-11120-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैलानी में बाघ के हमले में महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैलानी में बाघ के हमले में महिला जख्मी
विज्ञापन
मैलानी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की मैलानी रेंज के जंगल के किनारे खेत की रखवाली कर रही एक महिला को शुक्रवार को बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गांव चाचापुर निवासी मुन्नी देवी (40) पत्नी रविंद्र कुमार अपनी भतीजी नेहा पुत्री राजकुमार के साथ जंगल के किनारे खेत की रखवाली कर रही थी। अपराह्न पौने तीन बजे जंगल से निकले एक बाघ ने मुन्नी देवी के सिर पर हमला कर दिया। नेहा के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के चिल्लाने पर बाघ मुन्नी को छोड़कर जंगल में गुम हो गया। मुन्नी का कान, गाल पर चोटें आई हैं।
रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि वनकर्मियों को बाघ की निगरानी के लिए लगाया गया है। ग्रामीण जंगल में न जाएं, अकेले खेतों में न जाएं, गन्ने के खेतों में जाने से पहले हांका जरूर लगाएं। संवाद