फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   woman filed FIR against nine people including her husband in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पति ने विवाहिता को दिया तीन तलाक, ननद ने खिलाई गर्भपात की दवा, नौ लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 05 Sep 2023 04:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 04:50 PM IST
सार

विवाहिता ने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 को उसका निकाह संसारपुर-मैलानी निवासी हासिम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। 

विज्ञापन
woman filed FIR against nine people including her husband in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी में नीमगांव निवासी विवाहिता सोनम ने अपने पति व सास-ससुर समेत नौ आरोपियों के खिलाफ पीटने और तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और गर्भपात की दवा भी खिला दी।

विज्ञापन


महिला थाने में दर्ज कराए मुकदमे में सोनम ने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 को उसका निकाह संसारपुर-मैलानी निवासी हासिम के साथ हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया। कुछ समय बाद से ही ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मना करने पर मारते-पीटते थे। 25 अगस्त को ससुरालियों ने उसे मारा पीटा और पति ने तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि ननद निजहत ने उसे गर्भपात की कोई दवा खिला दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति हासिम, ससुर इदरीश, सास खातून, जेठ गुफरान व रिजवान, जेठानी हिना बानो, देवर नाजिम, ननद निजहत व चाचा ससुर मो. उमर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed