{"_id":"69ed12080e5f6f54780e9cbf","slug":"woman-duped-of-rs-15749-for-want-of-old-currency-notes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173664-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुराने नोट के लालच में महिला से 15,749 रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुराने नोट के लालच में महिला से 15,749 रुपये की ठगी
Sun, 26 Apr 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
पसगवां। जंगबहादुरगंज निवासी 50 वर्षीय मायावती पत्नी रामपाल से ठगों ने पांच रुपये के पुराने नोट के बदले लाखों रुपये देने का झांसा देकर 15,749 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
मायावती ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई, जिसमें उससे पांच रुपये के पुराने नोट के बारे में पूछा गया। नोट होने की बात कहने पर ठगों ने उसके बदले 18 लाख रुपये देने का झांसा दिया और रजिस्ट्रेशन आदि की प्रक्रिया समझाई।
लालच में आकर महिला ने बिना किसी को बताए ठगों की बात मान ली। ठगों ने उससे पहली बार 750 रुपये, दूसरी बार 7500 रुपये और तीसरी बार 7499 रुपये जमा कराए। महिला ने अपनी पायल गिरवी रखकर एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से ठगों के खाते में तीन बार में कुल 15,749 रुपये जमा किए, जिसकी रसीद उसके पास मौजूद है।
विज्ञापन
जब ठगों ने और रुपये की मांग की, तब महिला ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने पसगवां पुलिस से न्याय की मांग की है।