फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies during treatment under suspicious circumstances

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान महिला की मौत

Sat, 24 Jan 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment under suspicious circumstances
फरधान। गांव टीकर कोढ़ैया निवासी एक महिला की बुधवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कपरहा निवासी कल्लूराम ने अपनी 40 वर्षीय पुत्री रामकन्या उर्फ संगीता की शादी थाना फरधान क्षेत्र के गांव टीकर कोढ़ैया निवासी अनिल कुमार से लगभग बीस साल पहले की थी। सोमवार को राम कन्या की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे इलाज लिए परिजन लखनऊ तक ले गए लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

बुधवार की रात रामकन्या की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे। शमशान घाट में मृतका के भाई शंकरलाल और मृतका के पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शंकरलाल ने पुलिस को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि महिला की मौत इलाज के दौरान हुई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
लुधियाना से नेपाल लौट रहे युवक की बस में मौत

पलियाकलां। पंजाब के लुधियाना से कमाकर अपने घर नेपाल लौट रहे एक युवक की हालत बस में बिगड़ गई। पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


नेपाल के जिला डडेलधुरा स्थित गन्यापधुरा निवासी 44 वर्षीय गणेश लुधियाना में एक निजी फैक्टरी में काम करता था। बुधवार को वह अपने घर जाने के लिए लुधियाना से निकला था। बृहस्पतिवार को पलिया थाना क्षेत्र में एक बस के भीतर वह अचेत और संदिग्ध हालत में मिला। बस में युवक की हालत बिगड़ती देख यात्रियों और बस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन युवक को इलाज के लिए ओयल स्थित जिला अस्पताल भेजा। वहां पहुंचने तक गणेश की सांसें थम चुकी थीं। मृतक के भाई राम बोहरा ने बताया कि उन्हें पुलिस के जरिये सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed