फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman burnt in front of investigation team in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार के सामने जली महिला, दूसरे पक्ष पर आग लगाने का आरोप

Tue, 11 Jul 2023 03:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 11 Jul 2023 03:04 PM IST
सार

नायब तहसीलदार खमरिया कोईलार गांव में जमीन विवाद की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान महिला संदिग्ध हालात में जल गई। पति का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Woman burnt in front of investigation team in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में अल्पसंख्यक आयोग के पत्र पर जांच करने खमरिया कोईलार पहुंचे नायब तहसीलदार के सामने ही पीड़िता शकीला संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़िता के पति ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पत्नी को मार डालने की नीयत से जलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


खमरिया कोइलार में नादिर खान व जाहिद के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। अल्पसंख्यक आयोग से जांच के लिए पत्र आया था। सोमवार को नायब तहसीलदार हरेराम तिकुनिया थाना पुलिस के साथ गांव पहुंचे थे। बातचीत चल ही रही थी कि जाहिद के भाई रहजाद की पत्नी शकीला के जल जाने की मिली। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

दोनों पक्षों में हुआ था झगड़ा 

शकीला के पति रहजाद ने बताया कि उसके भाई जाहिद ने गांव निवासी नादिर खान से चार वर्ष पहले आवासीय भूमि खरीदी थी। स्टांप पर लिखा-पढ़ी हुई थी। जमीन का बैनामा करने के लिए नादिर से कई बार कहा गया। कोतवाली में भी फैसला हुआ। नादिर खां ने बैनामा कराने का आश्वासन तो दिया लेकिन बैनामा किया नहीं। रविवार को दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जांच के समय ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी पत्नी को आग लगा दी। कोतवाली प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन के साथ पुलिस टीम भेजी गई थी। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed