{"_id":"6009bb658ebc3e31d7010f04","slug":"witness-became-the-winner-of-english-poetry-lakhimpur-news-bly434508955","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी काव्यपाठ की विजेता बनीं साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी काव्यपाठ की विजेता बनीं साक्षी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा महोत्सव मल्हार के तहत गुरुवार को अंग्रेजी भाषा में काव्यपाठ प्रतियोगिता हुई। इसमें कॉलेज की 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी में काव्यपाठ का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक दृष्टिकोण से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्राचार्य ने अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता डॉ. प्रियंका सिंह के अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘लिप्स हैव नथिंग टू’ का विमोचन किया। अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्रा साक्षी गुप्ता प्रथम, नायशा बानो एवं सीमा खान द्वितीय, साहिबा खान तृतीय और स्वाति यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अर्थशास्त्र की प्रवक्ता अर्चना सिंह, दर्शनशास्त्र की प्रवक्ता क्षमा तिवारी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। संयोजन अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. प्रीति सिंह एवं संचालन प्रवक्ता डॉ. प्रियंका सिंह ने किया। मल्हार कार्यक्रम में कॉलेज की प्रवक्ता और छात्राएं मौजूद रहीं।