फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   With patience, the male dominated feudal mindset can be challenged

धैर्य धारण कर पुरुष प्रधान सामंतवादी मानसिकता को दी जा सकती है चुनौती

Wed, 09 Mar 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
With patience, the male dominated feudal mindset can be challenged
आर्यकन्या महाविद्यालय में महिला दिवस पर छात्राओं का हुआ सम्मान।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में हुई विचार गोष्ठी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। छात्रा स्तुति मिश्रा, श्रुति मिश्रा, दिव्यांशी, राधिका ने संगीत विभागाध्यक्ष शिवांगी सक्सेना के तबला संगत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अपनी पहचान स्वयं बनाने की जरूरत है। 26 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार एवं विशिष्ट अतिथि मेजर सुमेर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में आधी आबादी को किसी की जरूरत नहीं होगी। वह अपनी योग्यता और गुणों से पहचानी जाएंगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वीणा गोपाल मिश्रा ने कहा कि पुरुष प्रधान सामंतवादी मानसिकता को तभी चुनौती दे सकते हैं कि जब हम अपने कर्तव्य परायणता, साहस एवं धैर्य को अपने चरित्र में धारण करें। छात्रा गौसिया, प्रियांशी मिश्रा, नजर फातिमा ने महिला दिवस पर जानकारी दी। 26 जनवरी को पुलिस लाइन परेड में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली एनसीसी कैडेट्स को प्राचार्य ने सर्टिफिकेट एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं एबीवीपी के सहयोग से उप निरीक्षक साधना यादव, आरक्षी प्राची द्विवेदी, प्रिया त्रिवेदी ने छात्राओं को जागरूक किया। संचालन अर्चना सिंह ने किया। डॉ. रेखा पांडे, डॉ. प्रीति सिंह, पूजा शुक्ला, डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. शशी प्रभा बाजपेई, डॉ. सुशीला सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी की ओर से आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आत्म सुरक्षा एवं साइबर क्राइम विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें अवध प्रांत की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आस्था गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस जैसे उत्सव के कारण महिलाएं अपनी ताकत का एहसास करने लगी हैं। आज की नारी स्वतंत्र और आत्म निर्भर है। प्राचार्य डॉ. वीना गोपाल मिश्रा ने कहा कि हमें स्वीकार करना होगा कि घर और समाज को बेहतर करने के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। राष्ट्र के मजबूत भविष्य के लिए लैंगिक समानता जरूरी है।
उधर, महिला थाने में थान प्रभारी शकुंतला उपाध्याय ने पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेई, डॉ. इरा श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति तिवारी, सीमा टंडन, शिप्रा बाजपेई, रश्मि बाजपेई, रत्ना मिश्रा, कुमुद गोविल, संदीपिका चड्ढ़ा, कुसुम गुप्ता, नीति गुप्ता, क्षमा टंडन, आदि मौजूद रहीं।
इस दौरान सुलह कराकर नगमा, शिवांगी, आरती, माला, आरती, राधा, अफसाना, रेशमा, रोशनी आदि को उपहार देकर सुखद पारिवारिक जीवन निर्वाह करने के लिए आशीर्वाद देकर विदाई की गई। मंदाकिनी ब्राह्मण महिला संगठन ने सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में समारोह कर प्रतिकूल परिस्थितियों में अपने अस्तित्व को बनाए रखने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया। इसमें स्टाफ नर्स छंदा पांडेय, आईआईटी छात्रा सुहानी बाजपेयी, अमिता तिवारी, लक्ष्मी पांडेय, पिंकी त्रिपाठी आदि पुरस्कृत किया गया। पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेई ने कॉलेज की ई- पत्रिका का विमोचन किया।
इसके अलावा एनएसएस एवं मिशन शक्ति की ओर से वाईडी कॉलेज में विचार गोष्ठी हुई। शुभारंभ प्राचार्य हेमंत पाल एवं समाजसेवी पूनम आगा ने दीप जलाकर किया। पूनम आगा ने कहा कि नारी आगे बढ़ रही है। पुरुष इस बात को समझ कर उन्हें सम्मान दे रहे हैं। प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने कहा आज महिलाएं पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, व्यवसाय आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि महिला दिवस लैंगिक भेदभाव मिटाकर समानता के साथ महिलाओं की उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रकट कर प्रोत्साहित करने का दिन है। मिशन शक्ति संयोजक डॉ. नीलम त्रिवेदी ने कहा कि अशिक्षा और गरीबी महिलाओं के विकास में बाधक है। डॉ. ज्योति पंत ने मजबूत व स्थायी भविष्य में लैंगिक समानता जरूरी है पर प्रकाश डाला।

संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नूतन सिंह ने किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी, डॉ. जेएन सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विशाल द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।

एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं लाज कौर
महिला दिवस के उपलक्ष्य में हरि माया इंटरनेशनल स्कूल प्रशासन ने कक्षा नौ की छात्रा लाज कौर को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया। प्रधानाचार्य बनी छात्रा ने कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं को कोविड नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। लाज कौर ने कहा कि महिलाएं अपने हक और अधिकार के लिए अपनी आवाज सदैव बुलंद रखें। सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed