{"_id":"5953b8b44f1c1bce7f8b4683","slug":"with-children-for-the-sake-of-lady-sitting-on-the-dock","type":"story","status":"publish","title_hn":" हक के लिए बच्चों संग धरने पर बैठी महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए बच्चों संग धरने पर बैठी महिला
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों पर प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप
शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी महिला अंजली बाजपेयी ने अपने जेठ पर घर में हिस्सा देने के बजाय घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला इंसाफ पाने के लिए अपने दो बच्चों के साथ बुधवार को नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में धरने पर बैठ गई।
महिला ने डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह मोहल्ला मिश्राना स्थित अपने ससुर के पैतृक मकान में रह रही थी। तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई। उसके 11 वर्षीया पुत्री स्मृति बाजपेयी, दूसरा पुत्र आठ वर्षीय अंश बाजपेयी बच्चे है। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसके ससुर और जेठ उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन बाद उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। बेघर होकर वह किराए के घर में रहकर दूसरों के घरों में चौका बर्तन कर गुजारा करने लगी।
महिला ने कहा कि बच्चे की बीमारी के कारण मौजूदा समय में उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। वह मकान का किराया भी नहीं दे पा रही है। जेठ घर में उसके पति का हिस्सा भी नहीं दे रहे। महिला ने डीएम से मांग की कि उसे उसके पति के हिस्से वाले घर में रहने दिया जाए। उसने चेतावनी दी कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलता वह अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेगी।