फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Winter season... Icy winds increased the melting

सर्दी का सितम... बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

Tue, 21 Dec 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Winter season... Icy winds increased the melting
ठंड से बचने को कुछ इस तरह निकले लोग - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आ रही बर्फीली हवाएं पिछले दो दिन से जिले में सितम ढा रही हैं। गलन भरी सर्दी ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बेहाल कर रखा है। सोमवार सुबह भीषण कोहरा और गलन ने लोगों का घरों से निकलना दुश्वार कर दिया। हालांकि दिन में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। सोमवार को दिन का तापमान 20 डिग्री और रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी दो तीन दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं जताई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से अचानक बर्फीली हवाएं चलने लगी। इससे ठिठुरन बढ़ गई। रात में तो सर्दी के तेवर और भी तेज हो जाते हैं। हालांकि सोमवार को दिन में धूप खिली, लेकिन तेज हवाओं के चलते धूप बेअसर रही। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद चल रही हवा से गलन बढ़ गई। इससे लोग घरों से निकलने से बचते रहे। हालांकि जरूरी काम वश घर से निकलने वाले लोग स्वेटर, जैकेट सहित तमाम गर्म कपड़ों से खुद को बचाते दिखे। शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। वहीं सोमवार तक अलाव न जलने से राहगीर से लेकर मजूदरपेशा वर्ग के लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के कारण दिन और रात के तापमान में अभी और गिरावट आएगी। फिलहाल अभी दो तीन दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा।
विज्ञापन

.....
इन जगहों पर पालिका ने जलवाए अलाव
रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, महिला एवं पुरुष अस्पताल, सदर चौराहा, हमदर्द दवाखाना तिराहा, संकटा देवी चौराहा
पलियाकलां : सोमवार भी बेहद रहा ठंडा, हल्की धूप निकलने से मिली राहत
पलियाकलां। दो दिन से तराई क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। सोमवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार थम सी गई। भीषण ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल जाने के लिए मजबूर हुए। तहसील में अधिवक्ता अलाव तापते नजर आए। उधर, नगर पालिका ने मुख्य चौराहों पर अलाव जलवाए हैं, जिससे राहगीरों ने राहत महसूस की। सोमवार दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, जिससे फिर से लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्णानगर। सोमवार को संपूर्णानगर इलाके में सुबह से कोहरा छाया रहा। इससे कॉलेज, स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियां हुईं। कोहरे की धुंध के कारण वाहन चालक भी लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। वहीं व्यापारियों व कर्मचारियों के अलावा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। कई जगह जल रहे अलाव के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही।
पिछले तीन दिन का तापमान
दिसंबर अधिकतम न्यूनतम
20 दिसंबर 20 6
19दिसंबर 19 6
18दिसंबर 23 8
तापमान डिग्री सेल्सियस
ठंड बढ़ने के साथ शहर में सात स्थान चिह्नित किए हैं। जहां पर अलाव जलवाए जाएंगे। रैन बसेरों में ठंड से बचाव के लिए हीटर लगवा दिए गए हैं।
- आरआर अंबेश, ईओ, नगर पालिका परिषद
अमीरनगर : सुबह छाया रहा घना कोहरा
अमीरनगर। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। लखीमपुर हाईवे पर वाहन चालकों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि 11 बजे धूप खिले से राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed