फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Winter are also un- loading wildly blowing transformers

सर्दी में भी धड़ाधड़ फुंक रहे ट्रांसफार्मर

Mon, 30 Nov 2015 05:01 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 30 Nov 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
Winter are also un- loading wildly blowing transformers
ग्रामीण इलाकों में सर्दी के बावजूद ट्रांसफार्मरों के फुुंकने में कोई खास अंतर नहीं आया है। राजकीय नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी की वजह से पिछले दो महीने में 100 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। सर्दी में बिजली लोड कम होने के बावजूद लगातार ट्रांसफार्मरों के फुंकने से बिजली अधिकारियों की सिरदर्दी बढ़ती जा रही है, लेकिन उनकी शिकायत है कि घटनाओं से अवगत कराए जाने के बाद भी पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो लखीमपुर डिवीजन में नवंबर माह में 48, अक्तूबर में 57 और सितंबर माह में 51 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इनमें 30 से 32 ट्रांसफार्मर तेल निकाले जाने की वजह से फुंके  हैं।
विज्ञापन

रेवाही उपकेंद्र के जेई विजय शर्मा के मुताबिक नकहा और बेहजम ब्लाक क्षेत्र में राजकीय नलकूप ज्यादा हैं और इन्हीं क्षेत्रों में सबसे अधिक तेल चोरी हो रही है। जो ट्रांसफार्मर फुंके हैं, उनमें 25 केवीए की क्षमता के ट्रांसफार्मर अधिक हैं। अधिकारियों का कहना है कि सर्दी बढने के साथ ही ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाएं भी बढ़ेगी। तेल चोरी से न सिर्फ बिजली विभाग को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, बल्कि इससे नलकूप भी कई-कई दिन ठप रहते हैं। जिससे किसानों के खेतों को पानी नहीं मिल पा रहा है और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से फुंका है ट्रांसफार्मर
सिकंद्राबाद। नीमगांव क्षेत्र के सिकंद्राबाद कस्बे में लगा 63केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिन से फुंका पड़ा है। इससे कस्बे के तमाम घरों में अंधेरा फैला हुआ है। चूंकि सिकंद्राबाद कस्बा गोला उपकेंद्र से जुड़ा है और दूरी अधिक है, इसलिए लोगों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed