{"_id":"65babbf54bf80a1b830ccb14","slug":"will-get-relief-from-jamunderground-and-multilevel-parking-will-be-built-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-113775-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जाम से मिलेगी मुक्ति... बनेंगी अंडर ग्राउंड और मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जाम से मिलेगी मुक्ति... बनेंगी अंडर ग्राउंड और मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मुख्य मार्ग संकटा देवी रोड के चौड़ीकरण के साथ ही सुभाष पार्क में अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने की तैयारी है। एक अन्य जगह का चयन करते हुए मल्टीलेवल पार्किंग के प्रस्ताव पर भी मुहर लग चुकी है। अगर दोनों पार्किंग स्थल शुरू हुए तो लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और वाहन भी सुरक्षित रहेंगे।
पालिकाध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने बताया कि सुभाष पार्क में अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने के लिए सीएनडीएस संस्था को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं पशु चिकित्सालय के पास पड़ी नगर पालिका की भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी। मल्टीलेवल पार्किंग में लिफ्ट के जरिये चार पहिया वाहनों को उतारा व शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल नगर पालिका ने संस्था से प्रस्ताव मांगा है। हालांकि, लागत के बारे में जानकारी उन्होंने नहीं दी।
अभी महज कागजों पर चल रहे आठ पार्किंग स्थल
अभी तक नगर पालिका क्षेत्र में करीब आठ जगहों पर पार्किंग की सुविधा शहरवासियों दी जा रही है, लेकिन यह सुविधा बस कागजों पर है। इसमें कलक्ट्रेट के सामने, कंपनी बाग के सामने व माल गोदाम सहित करीब आठ जगह पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें बस कलक्ट्रेट के सामने यह सुविधा शहरवासियों को मिल रही है। फिलहाल भविष्य में सुभाष पार्क में बनने वाली अंडर ग्राउंड पार्किंग से लोगों को सहूलियत जरूर होगी।