फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild life

गांव में घुसा बाघ, दो रेंजरों और आठ ग्रामीणों पर हमला कर किया घायल

Sat, 04 Apr 2020 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
wild life
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट( वन्यजीव विहार) की धर्मापुर रेंज जंगल से निकला एक बाघ बहराइच जिले के पिरथीपुरवा गांव में घुस गया। गांव में घुसे बाघ को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच बाघ ने करीब आठ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में शामिल दो रेंजरों पर भी बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह बाघ को घेराबंदी एक मकान में बंद कर दिया। पुलिस-प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है। बाघ को ट्रैंक्युलाइज करने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञों की टीम मौके पर रवाना हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट वन्यजीव विहार के धर्मापुर रेंज जंगल से निकला एक बाघ बहराइच जिले के पिरथीपुरवा गांव में घुस गया। यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। गांव में बाघ आने की सूचना मिलते ही महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले बाघ ने आठ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचे धर्मापुर रेंजर एपी सिंह और मुर्तिहा रेंजर अशोक त्यागी पर भी बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में रेंजर मामूली रूप से तो ग्रामीण गंभीर घायल हुए हैं। बाघ के पंजे से ग्रामीणों के हाथ, मुंह, बांह आदि में जख्म हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ गलियों में छिपने की कोशिश करता रहा, बावजूद इसके ग्रामीणों ने उसकी घेराबंदी कर गांव निवासी कृष्ण कुमार वर्मा के कमरे में कैद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मुर्तिहा, धर्मापुर,सुजौली, ककरहा और मोतीपुर रेंजों से वनाधिकारियों और कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही बहराइच जिले की पुलिस और वन विभाग के एसडीओ यशवंत गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ जीपी सिंह मौके पर रवाना हो गए हैं। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिरथीपुरवा गांव में घुसे बाघ को पकड़ने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व से ट्रैंक्युलाइजर विशेषज्ञों की टीम रवाना हो गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाघ को ट्रैंक्युलाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed