{"_id":"655e50e3e0042f011506a0e5","slug":"wild-elephants-trampled-15-acres-of-sugarcane-crop-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-9847-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 15 एकड़ गन्ने की फसल जंगली हाथियों ने रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 15 एकड़ गन्ने की फसल जंगली हाथियों ने रौंदी
विज्ञापन
पलिया के बंशीनगर के खेत में बने जंगली हाथियों के पगचिन्ह।
पलियाकलां। इलाके के बंशीनगर स्थित खेतिहर इलाके में बीते 15 दिनों से जंगली हाथियों का आतंक फैला है। हाथियों ने करीब 15 एकड़ गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया है।
मंगलवार रात भी हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण राजेंद्र कुमार की छह एकड़, राजेंद्र सिंह की पांच एकड़, जगदीश कुमार की दो एकड़, इंद्र कुमार व हरीश चंद्र की तीन-तीन बीघा गन्ने की फसल को हाथियों ने रौंद दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 15 दिनों से जंगली हाथियों का झुंड खेतों में घुसकर फसल नुकसान कर रहा है।
रात भर पटाखा आदि दगाकर हाथियों को बमुश्किल जंगल में खदेड़ने का काम ग्रामीण कर रहे हैं। एसडीएम को भी शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने लेखपाल से सर्वे कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद