फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild elephants returned from Bhira to Kishanpur Sanctuary

भीरा से किशनपुर सेंक्चुरी वापस लौटे जंगली हाथी

Fri, 30 Jul 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Wild elephants returned from Bhira to Kishanpur Sanctuary
बांकेगंज। नेपाल से आए जंगली हाथी एक दिन दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज जंगल में रुकने के बाद फिर से किशनपुर सेंक्चुरी लौट गए हैं। इस बीच हाथियों ने छैरासी बीट जंगल से सटे खेतों में जमकर उत्पात मचाया। किसानों की धान व गन्ने की फसल रौंद कर नष्ट कर दी।
विज्ञापन

हाथियों की निगरानी कर रही टीमों के मुताबिक नेपाल से आए जंगली हाथियों ने बुधवार को पूरा दिन भीरा रेंज जंगल में गुजारा। शाम को ये हाथी जंगल से निकलकर छैरासी बीट से सटे खेतों में जा पहुंचे और वहां कई किसानों के खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल को उजाड़ दिया। इसके बाद हाथी फिर उल्ल नदी और भीरा-कुकरा रोड पारकर फिर से किशनपुर सेंक्चुरी की ओर लौट गए है।
विज्ञापन

उधर, किशनपुर सेंक्चुरी जाते हुए हाथी बांकेगंज कस्बा से सटे ग्रंट नंबर तीन जंगल से गुजरे। हाथी किसानों के खेतों में पहुंचते इससे पहले उनकी चिंघाड़ सुनकर सतर्क किसानों ने पटाखे दागकर और शोर मचाकर उन्हें खदेड़ दिया। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि हाथियों ने जंगल से सटे खेतों में किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed