फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild elephants destroyed the crops of the farmers

Lakhimpur Kheri News: जंगली हाथियों ने किसानों की फसलों को किया तहस-नहस

Fri, 18 Aug 2023 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wild elephants destroyed the crops of the farmers
मझगईं के तिकोना फार्म में जंगली हा​थियों द्वारा रौंदी गई किसानों की फसल।
मझगईं। तिकोना फार्म में दुधवा के जंगल से निकले 30-40 हाथियों के झुंड ने गन्ने के खेतों में उत्पात मचा रखा है।
विज्ञापन

किसान सुखदेव सिंह, राजेश्वरी देवी, गुरनाम सिंह, सरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोहन सिंह, सुपेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, सोनी, जागीर सिंह, दलवीर सिंह, लखवीर कौर आदि किसानों की लगभग 50 बीघा गन्ने की फसल के तहस-नहस कर डाला है। किसानों ने बताया कि शाम होते ही हाथी तेज गर्जना के साथ हाथियों का झुंड आ जाता है। जिसके बाद किसान ट्रैक्टरों से हांका लगाकर पटाखे दगाते हुए देर रात तक उसको खदेड़ने में लगे रहते हैं। बुधवार रात भी 12 बजे तक हाथियों के झुंड को किसानों ने गन्ने की ओर खदेड़ा।

किसानों ने कहा कि झाले से कुछ दूरी पर ही मझगईं रेंज की चौकी है, लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई कारगर कदम नहीं उठाए जाते हैं। लेखपाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मौका मुआयना किया है। हाथियों ने किसानों का काफी नुकसान किया है। मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने वन कर्मचारियों के न पहुंचने के आरोप गलत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed