फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild elephants changed their place, now Sahajania reached the forest

जंगली हाथियों ने बदला ठिकाना, अब सहजनिया जंगल में पहुंचे

Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wild elephants changed their place, now Sahajania reached the forest
भरिगवां के आसपास कई गांवों में किसानों की फसल रौंदी और महुरेना वन डिपो की फेंसिंग तोड़ी
विज्ञापन

हाथियों की चिंघाड़ सुनकर वन डिपो परिसर में रह रहे वन कर्मियों में भागकर अपनी जान बचाई
बांकेगंज। नेपाल से आए जंगली हाथी शनिवार की रात जटपुरा जंगल से निकलकर पूरनपुर गांव और महुरेना जंगल होते हुए मोहम्मदी रेंज की सहजनिया बीट में पहुंच गए हैं। हाथियों ने भरिगवां और आसपास के कई गांवों के खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल रौंद डाली है। महुरेना जंगल स्थित वन निगम के डिपो में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।
नेपाल के शुक्ला फांटा वन्यजीव विहार से निकलकर मैलानी रेंज की जटपुरा जंगल में डेरा डाले जंगली हाथियों ने शनिवार की शाम करीब आठ बजे बांकेगंज कस्बे से सटे पूरनपुर गांव की ओर कूच किया। जहां पहले से ही सतर्क किसानों ने हाथियों को टिकने नहीं दिया। यहां से हाथी बड़ी नहर और रेल ट्रैक पार कर महुरेना जंगल होते हुए भरिगवां और भम्मापुर पहुंचे, जहां हाथियों ने खूब उत्पात मचाया। यहां राम निवास, राम भहोरे, बाबूराम, राम सनेही, रविंदर समेत कई किसानों के खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल रौंद डाली। इसके बाद हाथी वापस होते समय महुरेना जंगल स्थित वन डिपो में जा पहुंचे। वहां लगी आठ फुट ऊंची फेंसिंग तोड़ डाली। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर डिपो परिसर में रह रहे वन कर्मियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद हाथी रात दो बजे गोला-खुटार हाईवे और कठिना नदी पारकर मोहम्मदी रेंज की सहजनिया बीट के जंगल में जा पहुंचे। वहां भी फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने जटपुरा जंगल वापस लौटने के बजाए सहजनिया बीट जंगल में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

नेपाली हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। शनिवार शाम दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने खुद मौके पर जाकर निगरानी का जायजा लिया और स्वयं भी काफी देर तक निगरानी टीमों का नेतृत्व किया। पूरनपुर गांव में हाथियों से फसलों के बचाव के तरीके बतलाए। उन्होंने बताया कि हाथी मौजूदा समय में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज की सहजनिया जंगल में डेरा डाले हुए हैं। बीती रात इन हाथियों ने कई गांवों में उत्पात मचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से आए जंगली हाथियों ने उजाड़ी किसानों की फसल
संसारपुर। मैलानी वन रेंज के भरिगवां बीट के भरिगवां और भम्मापुर में शनिवार रात नेपाली हाथियों के झुंड ने कई किसानों की गन्ने और धान की फसल तहस-नहस कर दी।
भरिगवां निवासी रामनिवास पुत्र जय राखन का दो बीघा धान, रामबहोरे पुत्र जय राखन का दो बीघा धान, बलराम पुत्र नन्हू के तीन बीघा खेत में लगा आधा बीघा गन्ना, रविंद्र पुत्र हेम सिंह के छह बीघा खेत में दो बीघा धान, राम रहीश पुत्र जय राखन का दो बीघा धान, ग्राम भम्मापुर निवासी राम स्नेही पुत्र डोरीलाल के चार बीघा खेत में चार डिसमिल गन्ने की फसल नष्ट कर दी।

ग्रामीणों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने आग जलाई और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया तब जाकर हाथियों का झुंड वहां से हटा। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह फॉरेस्टर राजेंद्र प्रसाद वर्मा वॉचर की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसानों की सूची बनाकर अधिकारियों को भेजने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed