{"_id":"64f77200e36c9add490423c8","slug":"wild-dogs-killed-baby-nilgai-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-5148-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जंगली कुत्तों ने नीलगाय के बच्चे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जंगली कुत्तों ने नीलगाय के बच्चे को मार डाला
विज्ञापन
गन्ने खेत में पड़ा मिला नीलगाय के बच्चे का शव।
बांकेगंज। जंगल के आसपास सटे खेतों में सक्रिय बाघ और तेंदुए अभी तक ग्रामीणों की मुसीबत बने हुए थे। अब जंगल से निकल आए जंगली कुत्ते भी आबादी के आसपास सक्रिय हो गए हैं। खुटार रेंज के महुआ पमई गांव के पास इन जंगली कुत्तों ने एक नीलगाय के बच्चे को मार डाला।
मंगलवार सुबह खुटार रेंज के सिहुआ सेक्शन से सटे महुआ पमई गांव के पास लोकराम के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने नीलगाय के बच्चे का अधखाया शव देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी कि तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे का शिकार किया है। वन विभाग ने आशंका जताई है कि इसका शिकार किसी जंगली कुत्ते या भेड़िये ने किया है।
रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ या तेंदुए का हमला प्रतीत नहीं हो रहा है। बाघ या तेंदुआ हमेशा शिकार की गर्दन पकड़ते हैं, जबकि नीलगाय के बच्चे का पिछला हिस्सा खाया हुआ है। यह शिकार जंगली कुत्तों या भेड़िये ने किया होगा। संवाद