फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

सैलानियों के लिए एक नवंबर से खुलेगा दुधवा नेशनल पार्क, तैयारियां पूरी

Sat, 31 Oct 2020 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
दुधवा नेशनल पार्क का स्वागत द्वार। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कोरोना काल में शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए रविवार को दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खुल जाएगा। 15 दिन पहले खुल रहे पार्क को लेकर पार्क प्रशासन ने अपनी भी गाइड लाइन तैयार की है। जिसके तहत पार्क में प्रवेश करने वाले सैलानियों की सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी, मास्क और सैनिटाइजर होने के बाद ही उनको पार्क में प्रवेश दिया जाएगा। पार्क शुभारंभ के बाद स्कूली बच्चों को पार्क का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

एक नवंबर से खुल रहे दुधवा नेशनल पार्क को लेकर शुक्रवार को एफडी संजय पाठक दुधवा पार्क पहुंच गए और यहां की तैयारियों का जायजा लिया। गाइड लाइन का पालन कराते हुए हटों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पार्क के थारूहट, कैंटीन, गेस्ट हाउस को भी देखा। दुधवा नेशनल पार्क का उद्घाटन इस बार वन मंत्री दारा सिंह चौहान ऑनलाइन करेंगे।
विज्ञापन

सैलानियों के लिए पार्क का भ्रमण कराने के लिए प्रशासन की ओर से बनाई गई गाइड लाइन को दुधवा गेट पर चस्पा किया जाएगा। जिसके तहत ही सैलानियों को पार्क के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। दस साल के कम उम्र के बच्चों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बाकी पार्क की गाइड लाइन के अनुसार ही सैलानी पार्क का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क के शुभारंभ के दिन चिड़ियों और विभिन्न वन्यजीवों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी रिसेप्शन के सामने लगने वाली हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें थारू संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

गाइडों को दिया गया प्रशिक्षण, लिया गया पारदर्शिता टेस्ट
पलियाकलां। गाइडों की क्षमता प्रदर्शन और दुधवा नेशनल पार्क के बारे में उनके ज्ञान को जानने के लिए शुक्रवार को यहां प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसमें डीडी मनोज कुमार सोनकर ने जानकारी हासिल की। इस बार नए सिस्टम के तहत गाइडों को दो ग्रेडों में बांटा जाएगा। उनका टेस्ट भी लिया गया। इस टेस्ट से कौन गाइड किस ग्रेड में शामिल रहेगा यह निर्णय अधिकारी करेंगे।
इस दौरान दुधवा की आठ महिला गाइड समेत समस्त गाइड मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed