फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

पलिया में जेई के आवास में निकला विशालकाय सांप

Sat, 31 Oct 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
शौचालय में बैठा सांप। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया विद्युत वितरण खंड के जेई टाउन विद्यासागर के आवास में गुरुवार रात एक विशालकाय सांप निकल आया। सांप काफी बड़ा था जिसपर नजर पड़ते ही परिवार वालों वालों में हड़कंप मच गया और सभी बाहर भाग निकले। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद सांप को खेतों की ओर भगाया जा सका। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि पलिया विद्युत वितरण खंड में कर्मचारियों तथा अधिकारियों के आवास के आसपास जंगल है तो खेत भी हैं। जिसमें आएदिन जहरीले सांप निकलते रहते हैं। इसी क्रम में गुरुवार रात जेई के आवास में सांप निकलने से हड़कंप मचा गया।
विज्ञापन

यहां बता दें पूर्व भी कई बार इसी आवास में सांप निकल चुके हैं। गुरुवार रात में निकला सांप करीब सात से आठ फुट लंबा था। सांप को देखकर वहां पर भगदड़ मच गई। भगाने की कोशिश की गई तो वह शौचालय की दीवार से सटकर जा बैठा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई और डंडे से सांप को खदेड़ने का कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सांप को आवास से बाहर निकाला गया जिसके बाद वह खेतों की ओर भाग गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed