फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

मगरमच्छ के हमले में युवक घायल

Thu, 22 Oct 2020 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
Wild Animals
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। सरयू नदी में पानी पीने गए क्षेत्र के गांव मसुरहा निवासी एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। इससे एक युवक घायल हो गया। निघासन सीएचसी में इलाज के बाद बाद उसकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

गांव मसुरहा निवासी 28 वर्षीय बुधई पुत्र बंधालाल मंगलवार दोपहर खेत में काम करने के लिए सरयू नदी किनारे स्थित खेत गया था। काफी देर तक जब उसने खेत में काम किया तो अचानक उसको प्यास लग गई। वह शाम करीब छह बजे पानी पीने के लिए नदी किनारे गया। पानी पीने के लिए उसने नदी में हाथ डाला ही था कि पानी से निकले मगरमच्छ ने उसके हाथ पर हमला कर दिया। मगरमच्छ बुधई का हाथ सही ढंग से नहीं पकड़ पाया। इसलिए उसका हाथ छूट गया और वह वहां से भाग गया। उसका दायां हाथ जख्मी हो गया। घायल अवस्था में परिवार वाले उसे निघासन सीएचसी लाए। उसके इलाज के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि मसुरहा घाट पर मगरमच्छ रहते है। इसीलिए वहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं जाता है।
विज्ञापन

इसके पहले भी मगरमच्छ कई लोगों को बना चुका निवाला
निघासन। मरगमच्छ का यह पहला हमला नहीं है। इसके पहले भी सिन्हौंना, निघासन और बेलरायां में मगरमच्छ कई लोगों पर हमला बोलकर घायल कर चुका है। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। एक साल पहले सिहौंना निवासी राहुल, फरदहिया निवासी 10 वर्षीय कल्लू पर दो साल पहले हमला कर घायल कर दिया था। शीतलापुर निवासी रामेश्वर भी बाघ ने हमला बोलकर घायल कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed