फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

मगरमच्छ के हमले से युवक घायल

Wed, 02 Sep 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
सिंगाही। क्षेत्र के गांव शीतलापुर में शौच को गए एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। काफी मशक्कत के बाद वह किसी तरह से उससे छूट पाया। मगरमच्छ के हमले से उसका बायां हाथ जख्मी हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां पर इलाज के बाद उसको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गांव शीतलापुर निवासी 45 वर्षीय रामेश्वर ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह गांव के पश्चिम की ओर बहे रहे नाले के किनारे शौच को गया था। उसने जैसे ही नाले के पानी को हाथ लगाया एक मगरमच्छ पानी से बाहर आया और उसके बाएं हाथ की ओर झपटा। इसी बीच रामेश्वर चिल्लाने लगा। चीख पुकार सुनकर प्रधानपति सर्वेश वर्मा संग पड़ोस में मौजूद कई अन्य लोग आ गए। और मगरमच्छ पर लाठी डंडों से प्रहार करने लगे, तब मगरमच्छ उसे छोड़कर पानी में चला गया। इससे पहले पहले रामेश्वर की भैंस को भी मगरमच्छ अपना निवाला बना चुका है। करीब दो साल पहले खेत में काम कर रहे भालू ने भी रामेश्वर पर हमला बोला था, जिसमें वह घायल हो गया था।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके मगरमच्छ के हमले
एक साल पहले गांव सिंहौना में धान का खेत रखाने गए 22 वर्षीय राहुल को मगरमच्छ ने अपना निवाला बनाया था। उसका अधखाया शव जौरहा नाले से दूसरे दिन बरामद हुआ था। करीब छह माह पहले फरदहिया में अपने चाचा के साथ खेत गए दस साल के रामरतन पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया था। जौरहा नदी के किनारे बसे गांव मोतीपुर निवासी छोटे लाल राना के 10 वर्षीय बेटे कल्लू को मछली मारते समय मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed