फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

धरा रह गया पिंजरा, बहराइच के जंगल में भाग गया तेंदुआ

Sat, 06 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। धौरहरा वनरेंज के गांव पटहा गौढ़ी में दरोगा समेत छह ग्रामीणों को घायल करने वाले तेंदुए को पकड़ने की वन विभाग की तैयारी धरी रह गई। तेंदुआ चकमा देकर बहराइच के जंगल में भाग गया। इससे लगाया गया पिंजरा और खाबर धरी की धरी रह गई। तेंदुए के वापस जंगल में जाने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के धौरहरा रेंज की मटेरा बीट से निकलकर एक तेंदुआ बृहस्पतिवार सवेरे दुर्गा गौढ़ी गांव पहुंच गया। तेंदुए ने थाना मोतीपुर के दरोगा, एक वनरक्षक और चार ग्रामीणों को घायल कर दिया था। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने करतर्निया वन रेंज के अधिकारियों के साथ तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू की। पिंजरा और खाबर लगाकर उसे पकड़ने की रणनीति बनाई, लेकिन वनविभाग की सारी तैयारियां धरी रह गईं। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि वन विभाग की सक्रियता से तेंदुआ रात में ही बहराइच के जंगलों में भाग गया है, फिर भी टीम चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed