फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

हत्या या वन्यजीव का हमला... जांच में जुटी टीम

Fri, 26 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
wild animal
गोला गोकर्णनाथ। जमुना बाद फार्म में बुधवार को मिले हरिराम (45) के शव मामले में वन विभाग के कर्मचारी पेट्रोलिंग कर वन्यजीवों की मौजूदगी के साक्ष्य जुटा रहे हैं। वहीं, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोला वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तिवारी के निर्देश पर वन दरोगा जय राम, वनरक्षक विकास सिंह, वाचर सुरेश, अभय प्रताप सहित वन कर्मियों की टीम ने जमुना बाद फार्म में घटनास्थल प्रखंड संख्या छह, चार, तीन और दो में पेट्रोलिंग कर वन्यजीवों की मौजूदगी के साक्ष्य जुटाने में लगे रहे। वन दरोगा जयराम ने बताया कि घटनास्थल जंगल से करीब 12 किलोमीटर दूर है। वहीं, घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर प्रखंड संख्या 3 में 15 दिन पुराना तेंदुए का पग चिह्न मिला है। रेंजर संजीव कुमार तिवारी का कहना है कि घटना और मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतक परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। बुधवार को परिजन के हंगामे के बाद देर देर शाम शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed