{"_id":"62db028c9a975876505b1f47","slug":"wild-animal-lakhimpur-news-bly492214547","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रंट के गांव रम्मापुर निवासी किसान सोबरन लाल को खेत पर सांड़ ने पटककर मारा डाला। कोतवाली पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजन ने बताया कि शुक्रवार की शाम 58 वर्षीय सोबरन लाल गांव के निकट फसल देखने गए थे। खेत में फसल चर रहे सांड़ को भगाते समय सांड़ ने हमला कर दिया और पटक पटककर गंभीर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजन और गांव वालों ने साड़ को भगाया और सोबरन लाल को लेकर गोला सीएचसी आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी लौंगश्री, पुत्र जितेंद्र कुमार, अमित कुमार पुत्री अरुणा और अर्चना को छोड़ गए हैं।
कई लोगों की पशुओं के हमले में जा चुकी है जान
सात जुलाई को खेत में चर रहे सांड़ को भगाने गए गजियापुर निवासी 25 वर्षीय रघुवीर की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी। हैदराबाद गांव में 52 वर्षीय प्रभु दयाल, परेली गांव में 68 वर्षीय राम नरेश शुक्ला, इटौवा गांव में 50 वर्षीय हरि शंकर दीक्षित की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी। इसके अलावा खोखाय के विनोद वर्मा, राममूर्ति, बाबा नारायण दास, ममरी में यदुनंदन प्रसाद, रोशन नगर में संत शरण पांडे, नेतराम, राम रत्न, धिरावा के बनवारी लाल वर्मा, जमील अहमद, कंधई लाल समेत एक दर्जन लोग छोटा आवारा पशुओं के हमले में घायल हो चुके हैं। क्षेत्र में इन पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।