फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

भेड़ियों ने बाड़े में बंद पांच भेड़ और एक बकरी को बनाया शिकार

Sun, 17 Jan 2021 06:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
wild animal
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ के कलुआपुर सिसैया गांव में शुक्रवार रात अचानक बाडे़ मे घुसे भेड़ियों ने पांच भेड़ व एक बकरी को मार डाला, जबकि दहशत में 131 भेड़ों की मौत हो गई। पशु चिकित्सकों ने शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें दफना दिया। राजस्व कर्मियों ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

कलुआपुर सिसैया गांव निवासी छत्रपाल पुत्र शीशपाल ने बताया कि घर के पास लगभग दो सौ भेड़ें बाड़े में बंधी थीं। देर रात भेड़िये बाडे़ के अंदर घुस गए और उन पर हमला कर दिया। जब तक लोगों को पता चलता तब तक भेड़ियों ने पांच भेड़ों व एक बकरी को निवाला बना डाला। आवाज सुनकर लोग बाडे़ की तरफ पहुंचे तो देखा कि तीन भेड़िये बाड़े के अंदर भेड़ों को दबोचे थे। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भेड़ियों को भगाया। बताया गया कि 131 भेड़ें मर चुकी थीं। पशु पालक की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डा. मनवर शेख, लेखपाल अनुपम रस्तोगी मौके पर पंहुचे। चिकित्सकों ने मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनवर शेख ने बताया कि मृत भेड़ो का पोस्टमार्टम किया गया है। अध खाये शव की भी जाँच की गई है। किसी छोटे जंगली जानवर का हमला प्रतीत होता है। मृत भेड़ों की भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed