Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animal Attacks Farmer in Field Seriously Injured in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: खेत में जंगली जानवर ने किसान पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 Jun 2026 06:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 03 Jun 2026 06:00 PM IST
सार

 मैलानी वनक्षेत्र के भरिगंवा गांव में बुधवार दोपहर एक किसान पर जंगली जानवर ने हमला किया। किसान संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Wild Animal Attacks Farmer in Field Seriously Injured in Lakhimpur Kheri
स्ट्रेचर पर घायल किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी वन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरिगवां में बुधवार दोपहर खेतों की ओर गए एक किसान पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान अरविंद यादव ने बताया कि भरिगवां निवासी संजय यादव (45 वर्ष) बुधवार दोपहर अपने खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजन घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर नहीं मिले जानवर के पगचिह्न
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेस्टर प्रदीप पांडे ने बताया कि वन विभाग द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग कराई जा रही है। जिस स्थान पर घटना होने की बात कही जा रही है, वहां अभी तक किसी जंगली जानवर के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिले हैं, जांच की जा रही है घटना कहां हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने ग्रामीणों से खेतों और जंगल से सटे क्षेत्रों में जाते समय सतर्कता बरतने तथा अकेले न जाने की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर की तलाश तेज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed