{"_id":"60945e9b674d637b634eb633","slug":"wife-strangled-to-death-in-front-of-children-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी : बच्चों के सामने पत्नी की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी : बच्चों के सामने पत्नी की गला काटकर हत्या
Fri, 07 May 2021 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, निघासन/ ढखेरवा (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, निघासन/ ढखेरवा (लखीमपुर खीरी)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 May 2021 02:54 AM IST
सार
- निघासन थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में हुई वारदात, आरोपी फरार
- महिला के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, शराब का आदी है आरोपी
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निघासन थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में बुधवार रात शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक ने बच्चों के सामने पत्नी की बगौड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
धौरहरा कोतवाली के गांव कैलाशनगर के गोड़ियाना निवासी राधेश्याम ने बताया कि उसने अपनी पुत्री गीता (36) का विवाह गांव रायपुर दुलही निवासी रमेश कुमार के साथ किया था। शादी के कई साल बाद उसको शराब की लत लग गई। गीता आए दिन शराब को लेकर टोकाटाकी करती थी। आरोप है कि बुधवार की रात रमेश शराब पीकर आया। इस पर गीता ने नाराजगी जतायी।
विज्ञापन
नशे में होने के कारण रमेश उससे रात भर झगड़ा करता रहा। सुबह करीब चार बजे उसने पहले गीता को लाठी से पीटा और उसके बाद बगौड़ी से गर्दन पर ताबड़तोड़ हमलाकर उसकी हत्या कर दी। जब रमेश गीता को पीट रहा था उस समय चीख सुनकर नौ वर्षीय बेटा अजय जाग गया और वह चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर अंजलि, नंदनी, प्रियांशु भी जाग गए ।
विज्ञापन
बच्चों के चीखने का भी रमेश पर कोई असर नहीं पड़ा। गीता की हत्या करने के बाद रमेश भाग गया। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया मृतका के पिता राधेश्याम की तहरीर पर रमेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी पर सफलता नहीं मिली।
12 दिन में तीन महिलाओं की गला रेतकर हत्या
पचपेड़ी निवासी चंद्रावती पत्नी मुल्लूराम की गला काटकर 24 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 2 मई को शौच के लिए गई ईश्वरी पुरवा निवासी अनीता की गला रेतकर उसके प्रेमी नीरज ने हत्या कर दी थी थी। 6 मई को रायपुर निवासी गीता की उसके पति ने गला रेतकर हत्या कर दी।