फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wife lit the funeral pyre of the husband in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बीमार से हुई पति की मौत, मुक्तिधाम पर पत्नी ने दी मुखाग्नि, हर आंख हुई नम

Mon, 21 Aug 2023 02:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Aug 2023 02:19 PM IST
सार

बीमारी से पति की मौत होने जाने पर पत्नी ने मुक्तिधाम पर चिता को मुखाग्नि दी। ये देख अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन
wife lit the funeral pyre of the husband in lakhimpur kheri
पत्नी ने दी पति की चिता को मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी एक महिला ने अपने पति का अंतिम समय तक साथ निभाया। बीमारी से पति की मौत होने जाने पर पत्नी ने सभी कर्मकांड करते हुए मुक्तिधाम पर चिता को मुखाग्नि दी। ये देख अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी 45 वर्षीय आनंद मोहन बाथम कई वर्षों से बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज लखनऊ के स्वामी विवेकानंद अस्पताल से चल रहा था। शनिवार को उनकी हालत बिगड़ गई। पत्नी दीपा गुप्ता उन्हें लेकर लखनऊ स्वामी विवेकानंद अस्पताल गई, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनका निधन हो गया। आनंद मोहन बाथम अपने पिता विजय कुमार गुप्ता मां शीला रानी गुप्ता के इकलौते पुत्र थे। माता-पिता दोनों की काफी समय पहले मौत हो जा चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मौत का खेल: नाग पंचमी के मेले में गले में सांप डालकर करतब दिखा रहा था जुनैद, डसने से गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती के कोई संतान नहीं है। ऐसी दशा में पति का निधन होने पर दीपा गुप्ता ने अपने पति का मुक्तिधाम तक साथ दिया। मुक्तिधाम पर दीपा गुप्ता ने अंतिम संस्कार के सभी कर्मकांड कर अपने पति की चिता को मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed