फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   woman involved in conspiracy of Shatrohan murder case arrested in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: बेटे की हत्या में जेल काट चुकी महिला अब शत्रोहन हत्याकांड की साजिश में गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 04:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 19 May 2023 04:01 PM IST
सार

रन्नूपुर गांव के शत्रोहन हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।जेल भेजी गई महिला मृतक की पूर्व प्रेमिका है। बेटे की हत्या में भी जेल जा चुकी है। 

विज्ञापन
woman involved in conspiracy of Shatrohan murder case arrested in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के शत्रोहन हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी काशीराम अभी हरियाणा में जेल में बंद है। जेल भेजी गई महिला मृतक की पूर्व प्रेमिका है। बेटे की हत्या में भी जेल जा चुकी है। 

विज्ञापन


थाना मितौली के रन्नूपुर गांव में रहने वाला शत्रोहन पांच मई को अपनी समधन निर्मला के बुलाने पर मैनपुर गांव गया था। मैनपुर से वापस आते समय अवगांवा-मैनपुर लिंक मार्ग पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक शत्रोहन के दामाद लवकुश निवासी भरेटा थाना नीमगांव ने शत्रोहन के समधी काशीराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस काशीराम की तलाश में जुटी थी। इसी बीच काशीराम को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने काशीराम की पत्नी निर्मला निवासी बम्हनाबाद थाना नीमगांव वर्तमान पता गांधीनगर हैदराबाद को शत्रोहन की हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया है। गुरुवार को निर्मला को कस्ता नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी है निर्मला

हत्यारोपी काशीराम वर्ष 2019 में जेल गया था। इस दौरान वह अपने बेटे दीपेंद्र व पत्नी निर्मला को शत्रोहन निवासी रन्नूपुर के घर छोड़ गया था। निर्मला और शत्रोहन के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। मार्च 2020 को निर्मला शत्रोहन के साथ उसके घर चली गई। 

पीछे से उसका बेटा दीपेंद्र पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आरोप है कि निर्मला ने शत्रोहन के साथ मिलकर दीपेंद्र का गला कस कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में निर्मला को 27 जून 2022 को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed