फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Who ever dreams took flight, they were uprooted railway tracks

जिन पर भरी थी कभी सपनों की उड़ान, उखड़ रहीं वे रेल पटरियां 

Thu, 29 Sep 2016 11:36 PM IST
अनिल मिश्र/बांकेगंज। 
अनिल मिश्र/बांकेगंज।  Updated Thu, 29 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Who ever dreams took flight, they were uprooted railway tracks
rail - फोटो : amar ujala
बांकेगंज में 129 साल पहले बिछाई गईं रेल पटरियों को उखाड़ने का काम शुरू
विज्ञापन

बांकेगंज को कानपुर से जोधपुर तक जोड़ने वाली मीटर गेज रेल लाइन अब महज 15 दिन की मेहमान है। 129 साल पहले बिछाई गई रेल पटरियों का उखड़ाने का काम शुरू हो गया है। 15 अक्तूबर के बाद मेगा ब्लाक होते ही मीटर गेज ट्रेनों का सफर बस यादें बन कर रह जाएगा।
 बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर पिछले दो दिन से रेल पटरियां उखाड़ने का काम चल रहा है।  इस स्टेशन पर रेल पटरियों की तीन लाइनें बिछी हैं। जिसमें तीन नंबर की रेल पटरी हटाने का काम शुरू हो गया है। 15 अक्तूबर को मेगा ब्लाक होने के बाद दो अन्य रेल लाइनों की पटरियां भी उखाड़ी जाएंगी और इसके बाद शुरू होगा ब्राडगेज लाइन बिछाने का काम। 
विज्ञापन

129 साल पहले सन 1887 में लखीमपुर से मैलानी के बीच मीटर गेज ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ था। कासगंज से कानपुर, लखनऊ से काठगोदाम और लखनऊ से जोधपुर तक की ट्रेनों का आवागमन बांकेगंज रेलवे स्टेशन से होकर होता था। सबसे पहले कासगंज-कानपुर ट्रेन बंद हुई। बाद में मरूधर एक्सप्रेस के नाम से मशहूर लखनऊ से जोधपुर की ट्रेन पहले आगरा फिर मथुरा और इसके बाद बरेली तक सिमट गई। करीब एक साल पहले इस रूट पर वीआईपी ट्रेन के नाम से जानी वाली नैनीताल एक्सप्रेस बरेली तक रह गई और लखनऊ-सीतापुर के बीच जब मेगा ब्लाक हुआ तो सीतापुर-मैलानी के बीच रुहेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन भी बंद हो गई। अब इस मीटर गेज रेल प्रखंड के बीच चंद ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा सौ साल से भी अधिक समय तक बड़े शहरों और दूसरे राज्यों से जोड़ने वाली इन रेल पटरियों को उखड़ते हुए देख कस्बे के लोग भावुक हो उठे हैं। इन रेल पटरियों से उनका दिली जुड़ाव रहा है इन्हीं पटरियों पर यहां के युवाओं ने अपने ‘सपनों की उड़ान’ भरी थी लेकिन उन्हें खुशी भी है, कि ब्राडगेज हो जाने से जल्दी ही उन्हें बेहतर यात्रा सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed