फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   While harvesting Sharda reached near village Manjhari and Grunt 12

कटान करते हुए शारदा गांव मंझरी और ग्रंट 12 के करीब पहुंची

Wed, 16 Jun 2021 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
While harvesting Sharda reached near village Manjhari and Grunt 12
जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

महेवागंज। फूलबेहड़ क्षेत्र के अहिराना, मंझरी और निघासन से जुड़े ग्रट नं. 12 गांव में शारदा नदी कटान करते हुए अब आबादी के पास पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन ने गांव के पास कटान रोकने के उपाय नहीं किए हैं, जिससे आने वाले दिनों में नदी के किनारे के गांवों का अस्तित्व खत्म हो सकता है।
ग्राम प्रधान प्रीतम यादव ने बताया कि तीन साल पहले नदी में कटान रोकने के लिए गूम गांव के पास ठोकरें बनवाई गई थीं, लेकिन इस गांव की तरफ किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को नदी कटान करते हुए प्रभू पुत्र सहदेव के मकान के करीब पहुंच गई, जिनका घर कटने की कगार पर है।
विज्ञापन

तारा निषाद और रामसेवक की कृषि जमीन भी शारदा निगल रही है। ग्रामीण अपना घर नदी में समाते देख कुछ नहीं कर पा रहे हैं। एसडीएम अरुण सिंह ने बताया कि गांव का जायजा लिया गया है। पीड़ितों की सूची बनाने का काम चल रहा है। साथ ही सिंचाई विभाग को भी कटान रोकने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाना नदी का जलस्तर घटने से किसानों ने ली राहत
तिकुनिया। बॉर्डर इलाके में बह रही मोहाना नदी का लगातार बारिश की वजह से बढ़ा चल रहा जलस्तर अब घटने लगा है। बॉर्डर के पूर्व प्रधान मलूक सिंह ने बताया कि अब पानी लगातार घट रहा है। बारिश भी कम पड़ गई है, जिसके चलते बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। यहां बता दें कि तिकुनियां बॉर्डर में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। इस कारण मंगलवार को नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed