{"_id":"68f12da00b76ac4a5707bc98","slug":"where-is-the-gunpowder-coming-from-so-far-52-quintals-of-firecrackers-have-been-seized-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-158559-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आखिर कहां से आ रहा बारूद, अब तक 52 क्विंटल पटाखे किए जा चुके हैं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आखिर कहां से आ रहा बारूद, अब तक 52 क्विंटल पटाखे किए जा चुके हैं जब्त
विज्ञापन
पलिया पुलिस द्वारा बरामद किया गया आतिशबाजी का माल। स्रोत : पुलिस
लखीमपुर खीरी। दिवाली को लेकर लाइसेंसी व्यापारियों के साथ ही तमाम छोटे-छोटे दुकानदार अवैध रूप से पटाखे के व्यापार में संलिप्त हो जाते हैं। दूसरे जिलों में हो रहीं घटनाओं को देखते हुए खीरी पुलिस ने भी तलाशी अभियान चलाया तो पटाखा और बारूद की बड़ी खेप बरामद होनी शुरू हो गई। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अब तक करीब 52 क्विंटल पटाखा बरामद करते हुए नष्ट कराया जा चुका है।
त्योहार की शुरूआत होते ही एसपी संकल्प शर्मा ने छापा मारकर अवैध रूप से भंडारण किए गए पटाखों को जब्त करने का आदेश दिया था। आदेश मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। ताबड़तोड़ हुई छापा मारी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हजारों किलो पटाखा और पटाखा बनाने का सामान बरामद किया गया। साथ ही कई लोगों को इस मामले में पाबंद किया गया।
बतातें चलें कि खीरी, भीरा, मितौली, पलियाकलां, निघासन, मैगलगंज, फरधान के अलावा कई अन्य जगहों पर छापा मारी की गई। अब सवाल यह उठता है कि पटाखें में उपयोग होने वाला बारूद आखिरकार कहां से आ रहा है। इस पर कोई कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
मितौली क्षेत्र में है पटाखों की अवैध मंडी
तहसील मितौली क्षेत्र के आसपास के गांवों में पटाखा बनाने का अवैध कारोबार किया जाता है। पुलिस को भनक लगते ही वह कार्रवाई तो करती है, लेकिन पूरी तरह से इस कार्य पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। हाल यह है कि चोरी छिपे हजारों रुपये का पटाखा व्यापार अकेले मितौली क्षेत्र से किया जा रहा है।
छापा मार कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 52 क्विंटल पटाखा जब्त करते हुए नष्ट कराया जा चुका है। छापा मारी त्योहार तक जारी रहेगी। गलत तरीके से भंडारण किए गए पटाखा व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - अमित राय, एएसपी पश्चिमी