फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Where did the accused named in the attack on the BJP worker disappear?

Lakhimpur Kheri News: आखिर कहां गुम हो गए भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के नामजद आरोपी

Mon, 24 Nov 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 24 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Where did the accused named in the attack on the BJP worker disappear?
लखीमपुर खीरी। बीते नौ नवंबर की रात शहर के राजाजीपुरम में भाजपा नेता पर हमले के दो नामजद आरोपियों को कोतवाली पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ सकी है। जबकि घटना में शामिल सात अज्ञात आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। सूत्रों की मानें तो राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस नामजद आरोपियों को ढूंढने में हीलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन

छाउछ निवासी भाजपा कार्यकर्ता शांतनु प्रकाश तिवारी पर 30 से 40 अज्ञात हमलावरों ने लाठी डंडे आदि से प्रहार करते हुए उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी थी। हमले में कार्यकर्ता को चोटें आईं थीं। सदर विधायक के करीबी शांतनु पर जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। रात को ही सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह के अलावा आस पास के चौकी की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद सहित 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक सीसी कैमरे में कैद हुए हमलावरों को ट्रेस करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद सभी को कोर्ट भेजा गया था। लोगों का कहना है कि पुलिस नामजद दोनों आरोपियों निश्चय सिंह तोमर, देवेंद्र वर्मा उर्फ देवा का आज तक पता नहीं लगा सकी है।कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार टीमें दबिश दे रही हैं, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी न होने के पीछे राजनैतिक दखल की सामने आ रही बात
घटना में नामजद दोनों आरोपियों निश्चय सिंह तोमर, देवेंद्र वर्मा उर्फ देवा घटना के बाद से अचानक गायब हो गए। पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। सूत्र बताते हैं कि दोनों आरोपी के परिजनों की राजनैतिक पकड़ मजबूत है। ऐसे में पुलिस दबिश देने से भी घबरा रही है। हालांकि इस मामले में एसपी संकल्प शर्मा ने कोतवाली पुलिस को 24 घंटे के भीतर सभी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे, लेकिन इस आदेश का भी कोई असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed