फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When water filled the forest, the behavior of wildlife changed... tigers, leopards and jackals became attackers.

Lakhimpur Kheri News: जंगल में भरा पानी तो बदला वन्यजीवों का व्यवहार... हमलावर हुए बाघ, तेंदुआ-सियार

Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
When water filled the forest, the behavior of wildlife changed... tigers, leopards and jackals became attackers.
लखीमपुर खीरी। दो माह में जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं अचानक से बढ़ी हैं। बाघ के हमले में तीन लोगों की जान चली गई है। तेंदुआ और सियार भी हमलावर हो रहे हैं। हालांकि, वन विभाग इन घटनाओं को सामान्य मान रहा है। व्यवहार में बदलाव जैसी बात तो नहीं, लेकिन बाढ़ के पानी का वजह जरूर माना जा रहा है।
विज्ञापन


अगस्त और सितंबर में जिले में अलग-अलग स्थानों पर मानव-वन्यजीव संघर्ष की कई घटनाएं हुईं। 27 अगस्त को बाघ ने मोहम्मदी-महेशपुर रेंज में इमलिया गांव निवासी अमरेश कुमार को निवाला बनाया। 11 सितंबर को मूड़ा अस्सी गांव निवासी जाकिर अली पर हमला कर मार डाला। इसके बाद भदैया गांव निवासी युवक पर हमला किया।
विज्ञापन

जिले के एक छोर में बाघ तो धौरहरा और शारदानगर रेंज में तेंदुए ने हमला कर कई लोगों को घायल किया। तेंदुए के हमले में गंगाबेहड़ा निवासी बालक की जान भी गई। उधर, सियार ने धौरहरा रेंज के टेंगनहा, देवीपुर आदि गांवों में आतंक मचाया। मैगलगंज क्षेत्र के गांव में चाचा-भतीजा और पति-पत्नी को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जिले में अगस्त और सितंबर में दो बार बाढ़ गई। बारिश और बैराज से छोड़ा गया पानी कई बार जंगल में घुसा। बाढ़ के पानी ने वन्यजीवों के प्राकृतवास में खलल डाला। सूखी जमीन की तलाश में वन्यजीव जंगल से बाहर आ गए।

दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार ने बताया कि मानव-वन्य जीव की घटनाएं सामान्य हैं। व्यवहार में बदलाव जैसी कोई बात तो सामने नहीं आई। हां ये जरूर है कि इस बार बाढ़ के पानी ने प्राकृतवास में खलल डाला है। व्यवहार में बदलाव की यह वजह हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed