फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the woman surrounded the thieves, they pushed her and ran away

Lakhimpur Kheri News: महिला ने चोरों को घेरा तो धक्का देकर भाग गए

Tue, 06 Jan 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
When the woman surrounded the thieves, they pushed her and ran away
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी जयंत कुमार के घर को चाेरों ने दिनदहाड़े अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। भाग रहे चोरों को देखकर घर में मौजूद महिला ने उन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो चोर उन्हें धक्का देकर भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में जयंत ने बताया कि वह सोमवार को ड्यूटी पर गए थे। घर में उनकी पत्नी पुनीता मौजूद थीं, जबकि उनके छोटे भाई उपेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ पकड़िया किशनपुर गांव गए थे। इस वजह से उनके घर में ताला पड़ा था। आरोप है कि शाम करीब 4:30 बजे चोर ने उनके भाई के घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। घर में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी चोरी का सामान लेकर जैसे ही बाहर निकले। इसी दौरान पत्नी पुनीता ने उन्हें देख लिया। चोरों को पकड़ने के लिए पुनीता ने प्रयास तो किया लेकिन चोर उन्हें धक्का देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चोरी करने वाला युवक पड़ोसी दीपक का दोस्त है, जो दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ आया था। चोर घर से सोने-चांदी के करीब चार लाख रुपये के जेवर व अन्य कुछ सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed