{"_id":"639615fbf2b9c72b1a45250e","slug":"when-the-news-of-selling-the-newborn-went-viral-the-police-ran-lakhimpur-news-bly5065849119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवजात को बेचने की खबर हुई वायरल तो दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवजात को बेचने की खबर हुई वायरल तो दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
हॉस्पिटल संचालक ने नवजात को वापस मंगवाकर मां-बाप को सौंपा
गोला रोड पर खखरा चौराहा स्थित एक निजी हॉस्पिटल का मामला
लखीमपुर खीरी। गोला रोड पर खखरा चौराहा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला का प्रसव होने के बाद नवजात को बेचने का मामला रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और शिकायत पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने हॉस्पिटल जाकर पड़ताल की, जिससे अफरातफरी मच गई। हॉस्पिटल संचालक ने आनन-फानन में नवजात को वापस मंगवाकर मामले को किसी तरह रफा-दफा करने का प्रयास किया।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रैनखेड़ा निवासी राजेश कुमार की पत्नी सरिता का प्रसव चार दिसंबर 2022 को गोला रोड पर खखरा चौराहा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में हुआ था। बताते हैं कि हॉस्पिटल संचालक की साठगांठ से नवजात को शहर के मोहल्ला किशोर नगर निवासी शिवकुमार के हाथ बेच दिया गया। कई दिनों तक मामला दबा रहा, लेकिन रविवार को शिवकुमार के परिजन ने हॉस्पिटल पहुंचकर हंगामा कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा। इसके बाद एलआरपी चौकी पुलिस हॉस्पिटल में जांच करने पहुंची तो हॉस्पिटल संचालक ने बच्चे को वापस मंगाकर उसके असली माता-पिता को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच कराई गई, लेकिन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उधर, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।