फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the colors, gulal and pichkari were found, the faces of the children blossomed

रंग, गुलाल और पिचकारी मिली तो खिल उठे बच्चों के चेहरे

Fri, 18 Mar 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
When the colors, gulal and pichkari were found, the faces of the children blossomed
रंग पर्व पर प्राथमिक स्कूल के बच्चों को पिचकारी देते युवा।
गायत्री परिवार के युवाओं ने स्कूल जाकर बांटी सामग्री
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ की माता भगवती देवी भोजन प्रसाद सेवा टीम ने बृहस्पतिवार को सरकारी स्कूल के साथ झुग्गी-झोंपड़ियों में जाकर बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी और बिस्किट दिए।
युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने बताया कि माता भगवती देवी भोजन प्रसाद सेवा वसुधैव कुटुंबकम के भाव से चल रही है। इसी के तहत लोगों को अपनी रोटी मिल बांटकर कर खाने और अपनी खुशियों में सभी को शामिल करने का भाव जागृत किया जा रहा है। इस क्रम में प्राथमिक विद्यालय राजापुर, मानपुर सहित एलआरपी रोड के किनारे झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चे भी पूरे उल्लास के साथ होली मनाएं, इसलिए रंग सामग्री वितरित की गई। संदीप अग्रवाल, शैलेश बरनवाल, यज्ञदेव वर्मा, प्रिंस रंजन बरनवाल, समृद्धि व विनायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गरीब और असहायों को कपड़े, रंग-गुलाल दिया
मझगईं। चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भगवंतनगर, कोठिया समेत आसपास के कई गांवों में जाकर मिठाई, रंग-गुलाल और कपड़े आदि बांटे। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों को पिचकारी आदि बांटी। इस दौरान चौकी इंचार्ज के साथ ही मझगईं पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed