फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the administration lost hope, the people themselves started repairing the road

Lakhimpur Kheri News: प्रशासन से उम्मीद छूटी तो लोगों ने खुद शुरू की सड़क की मरम्मत

Sat, 06 Dec 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
When the administration lost hope, the people themselves started repairing the road
इमलिया फार्म- बिजुआ मार्ग की मरम्मत करते समाजसेवी। संवाद
बिजुआ। इमलिया फार्म के पास एक महत्वपूर्ण मार्ग प्रशासन की अनदेखी से जर्जर है। अफसरों से उम्मीद छूटी तो समाजसेवी गुरदीप सिंह खैरा ने स्वयं सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। यह मार्ग करीब छह से अधिक गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन

यहां लंबे समय से जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी होती थी। मंझोरा के इमलिया फार्म निवासी किसान गुरदीप सिंह ने शनिवार सुबह अपने खर्च पर ईंट के रोड़े खरीदकर मजदूरों के साथ सड़क पर कार्य प्रारंभ किया। उनके इस कदम से स्थानीय लोगों, विशेषकर गन्ना किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सड़क पर लगभग दो फुट तक पानी भरा हुआ था। इस कारण ग्रामीणों को तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बजाय 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed