फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When RTI was filed, Pradhan pointed his rifle in the middle of the road

Lakhimpur Kheri News: आरटीआई लगाई तो प्रधान ने बीच सड़क तानी रायफल

Fri, 23 May 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
When RTI was filed, Pradhan pointed his rifle in the middle of the road
शाहजहांपुर। आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर आगबबूला हुए प्रधान ने रायफल तानकर ग्रामीण को धमकाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि अधिकारी मामले की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मदनापुर के रहने वाले राजीव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने आरटीआई के जरिये एक गांव में कराए गए विकास कार्यों की सूचना मांगी थी। इस वजह से प्रधान उससे दुश्मनी मानने लगा था। 21 मई की शाम करीब पांच बजे वह अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मैरिज लॉन जा रहा था।
विज्ञापन

थाने के पास बुधुआना तिराहे पर सामने से प्रधान अपनी बोलेरो से आया और उसे टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर वह वहां से मैरिज लॉन की ओर चल दिया। पीछे से ग्राम प्रधान अपनी गाड़ी से आ गया। उसने रायफल निकालकर उसे और उसके भाई को गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी आसपास के लोग आ गए। पीड़ित ने बताया कि वह तहरीर देने थाने गया था, लेकिन इंस्पेक्टर गश्त में गए हुए थे। उसने थाने में तहरीर दे दी थी। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed