{"_id":"660a086f046c5796bb07cc36","slug":"when-i-complained-on-cm-portal-the-inspector-threatened-me-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-117004-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो दरोगा ने धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो दरोगा ने धमकाया
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ढाई माह पूर्व मोटर साइकिल की टक्कर से ई-रिक्शा का शीशा टूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर भी कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर दरोगा ने पीड़ित को जेल भेजने की धमकी दी है।
कुम्हारन टोला निवासी पवन कुमार गुप्ता सुबह अखबार बिक्री करने के बाद परिवार की जीविका चलाने के लिए दिन में ई-रिक्शा चलाता है। पवन का कहना है कि 18 जनवरी एक बाइक की टक्कर से ई रिक्शा का शीशा टूट गया था। पवन की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजी। आरोप है कि दरोगा ने गलत रिपोर्ट लगाकर कह दिया कि घटना हुई ही नहीं। पीड़ित ने दोबारा शिकायत की तो आरोप है कि दरोगा कार्रवाई की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गलती तो ई-रिक्शा चालक की ही है। फिर भी उसकी मदद की जाएगी। संवाद